बिजली विभाग के 1,332 संविदा कर्मियों की बर्खास्तगी, संघ नेता शैलेंद्र दुबे बोले - कटे पर नमक छिड़कने का काम कर रही सरकार
punjabkesari.in Saturday, Mar 18, 2023 - 06:31 PM (IST)

लखनऊ: अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बयान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र दूबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के साथ कटे पर नमक छिड़कने जैसा काम कर रही है। दुबे ने कहा कि हमारी मांग कुछ भी नई नहीं है। हम सरकार से अपने की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी तरीके से अपनी मांग को मांग रहे है। सरकार हमारे ऊपर मुकदमे और नौकरी निकालने की बात कर रही है।
उन्होंने लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बता करने का अधिकार है। हम अपनी मांग को लोकत्रांत्रिक तरीके से मांग रहे है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने कहा कि राष्ट्र संपत्ति के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे उसके आरोप को सिरे नकारते हुए कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से काम छोड़कर लौटे हैं। जो लोग काम पर वहीं नुकसान पहुंचा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिसके नाम पर एफआईआर दर्ज कराई है। वो गिरफ्तारी के लिए बैठे है।
उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि वार्ता के लिए दरवाजे खुले है लेकिन सरकार ने हमे वार्ता के लिए नहीं बुलाया। उनके बावजूद नौकरी से निकाले जाने का आदेश दे दिया गया। उनके जगह पर नए युवाओं को नौकरी पर रखे जाने का आदेश दिया है।