क्रिकेटर रिंकू सिंह शिक्षा विभाग में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, परिजनों में खुशी की लहर, पिता बोले-  हमारे लिए ये गर्व का पल

punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 01:14 PM (IST)

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर तैनाती किए जाने के ऐलान के बाद परिजनों में का में खुशी का माहौल व्याप्त है। बीएसए बनाए जाने के बाद  मां, बहन और पिता ने खुशी जताई  है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का पल है। रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि भाई ने कड़ी मेहनत की जिसका नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें ये पद दिया है। बातचीत में नेहा सिंह ने कहा- 'भैया रिंकू ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने देश में हमारा नाम रोशन किया है। हमें बहुत खुशी हो रही है। पूरी फैमिली में आज खुशी का माहौल है।' वहीं, मां ने कहा- 'बहू प्रिया सरोज हमारे परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली हैं। उनके परिवार का हिस्सा बनने के बाद खुशियों से झोली भर रही है। हमने पूरे मोहल्ले वालों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लखनऊ के फाइव स्‍टार होटल में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई थी। क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की आने वाले 18 नवंबर को दोनों की शादी होने वाली थी और दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन, नवंबर में होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट होने के  कारण  शादी टाल दी गई। फिलहाल उसके पहले सरकार ने रिंकू सिंह को बीएसए के पद पर नियुक्ति दे दी है। रिंकू सिंह के अलावा यूपी सरकार ने छह और खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी का तोहफा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static