बाहरवाली से इश्क… ''दुधमुंही बच्ची के साथ छोड़ गया पति, सास-ससुर ने घर से निकाला, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी पीड़िता

punjabkesari.in Wednesday, Apr 17, 2024 - 06:07 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से मानवता तो शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  दरअसल, शाहगंज थाना क्षेत्र के सराय ख्वाजा में विवाहिता को को दो महीने की बेटी के साथ ससुरालियों ने घर से जबरन निकाल दिया। जिसके बाद में प्रवेश के लिए बहू ससुराल के गेट पर ही धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के बाद भी सास ने गेट नहीं खोला। फिर, पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को पुलिस ने 12 घंटे बाद रिश्तेदार के घर में ठहराया है।

पति के एक युवती से हैं नाजायज संबंध
बता दें कि विवाहिता शिकोहाबाद की रहने वाली है। 3 वर्ष पहले शाहगंज के युवक से शादी हुई थी। उसकी दो महीने की बेटी है। पीड़िता का कहना है कि पति राशन डीलर हैं। शादी के बाद से ही ससुरालीजन परेशान कर रहे हैं। पति के एक युवती से संबंध हैं। वह उसे घर में लाना चाहता है। ससुर अश्लील हरकत करता है। विरोध पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए। वह अपनी बच्ची को दूध पिला रही थी। इसका सीसीटीवी फुटेज ससुर ने वायरल कर दिया।

एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया
पीड़िता ने बताया कि एक महीने पहले पति छोड़कर चला गया। अब वह घर नहीं आ रहा है। इस कारण एक कमरे में रह रही है। सास-ससुर मदद नहीं करते हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे वह घर से सामान लेने निकली थीं। वापस आई तो देखा कि सास बेटी को गेट के बाहर लेकर खड़ी है। उसके पहुंचने पर बेटी को नाले के पास लिटा दिया। इसके बाद घर का गेट अंदर से बंद कर लिया। उन्होंने घर में अंदर लेने के लिए गुहार लगाई। मगर, सास गेट खोलने को तैयार नहीं हुई।

पुलिस के कहने पर पर भी सास ने नहीं खोला गेट, FIR दर्ज
जिसके बाद पीड़िता ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भी गेट खुलवाने का प्रयास किया। मगर, ससुराल पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़ गईं। पुलिस का वीडियो बनाने लगी। इस पर पुलिस को लौटना पड़ा। 12 घंटे बाद तक बहू ने धरना दिया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला को रिश्तेदार के घर में पहुंचाया गया है। वहीं ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, छेड़छाड़ सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static