ससुराल वालों ने घूंघट की आड़ में छोटी की जगह बड़ी बेटी को किया विदा, दूल्हा बोला- जहर खाकर कर लूंगा सुसाइड

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 04:04 PM (IST)

सम्भल: उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले से धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला आया है। जहां डालचंद नामक नवयुवक सम्भल जिले की ही युवती से शादी करके घर लौटा। वहीं, जब सुहागरात से पहले जब दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया तो दुल्हन का चेहरा देखकर उसके होश उड़ गए। इसके बाद गुस्साए दुल्हे ने उसी वक्त दुल्हन को वापस मायके भेज दिया और दुल्हन पक्ष के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाकर न्याय की मांग की है।

PunjabKesari

जानें क्या है मामला?
बता दें कि घटना जिले के हजरत नगर गढ़ी थाना इलाके के कटौली गांव की है। जहां के निवासी डालचंद नामक नवयुवक की शादी सम्भल जिले की ही युवती से तय हुई। इसके बाद तय हुई तारीख 26 जनवरी पर वर पक्ष लड़की वालों के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा। जहां रात के अंधेरे में दोनों ने एक साथ सात फेरे लिए और वर-वधू ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। वहीं, रात के अंधेरे में जब सब कुछ संपन्न हो गया तो दूल्हा पक्ष सुबह दुल्हन को लेकर अपने घर कटौली आ गया।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....पत्नी और दो बच्चों को चाकू से गोदकर शख्स ने उतारा मौत के घाट, घर में मिले संघर्ष के निशान देख कांपी पुलिस की रूह

कन्या पक्ष ने बड़ी चतुराई से घूंघट और परंपराओं की आड़ में की धोखाधड़ी 
जानकारी के मुताबिक, ससुराल में मुंह दिखाई की परंपरा के लिए वहां मौजूद महिलाओं ने नई नवेली दुल्हन के सिर से घूंघट उठाया तो बहू का चेहरा देखते ही सब अवाक रह गए। घर में खुसर-पुसर शुरू हो गई और बात दूल्हे समेत परिवार तक जा पहुंची। तब जाकर सबको पता चला कि कन्या पक्ष ने बड़ी चतुराई से घूंघट और परंपराओं की आड़ में अपनी बड़ी बेटी से शादी करवा दी है। दरअसल डालचंद का रिश्ता कन्या पक्ष ने अपनी छोटी बेटी के साथ तय किया था।उन दोनों की ही सगाई भी हुई लेकिन कन्या पक्ष ने बड़ी चालाकी से मंडप पर बड़ी बेटी को बिठाकर उससे शादी करवा दी। शादी में हुई धोखाधड़ी से गुस्साए दूल्हे ने उसी वक्त नई नवेली दुल्हन को उसके मायके वापस भेज दिया। यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

PunjabKesari

दूल्हे ने पुलिस को दी सुसाइड करने की धमकी
पीड़ित परिवार ने दुल्हन पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पर्दे की आड़ में उन्होंने दिमागी तौर पर कमजोर लड़की उनके बेटे के साथ दी है, जबकि सगाई छोटी लड़की से हुई थी। वहीं,दुल्हन पक्ष का कहना है कि दूल्हे ने दहेज के लिए उनकी बेटी को वापस ससुराल भेज दिया है। इसके बाद पंचायत हुई और दोनों तरफ के लोग जुटे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए लेकिन इस समस्या का कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद दूल्हे ने इस बात की शिकायत पुलिस में दर्ज कराकर दुल्हन पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उसने पुलिस को धमकी भी दी है कि अगर उसके साथ न्याय नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा। वहीं, दूल्हे पक्ष का दावा है कि उनके पास सगाई की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static