खाना खाने के बाद कमरे में गए और... रिटायर्ड दारोगा ने खुद को मारी गोली, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 04:32 PM (IST)
Unnao News: उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामजीत (65) के रूप में हुई है। उसने बताया कि मूलरूप से कन्नौज जिले के गुरुसहायगंज क्षेत्र के रउतामई गांव के निवासी रामजीत 2021 में एलआईयू से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्नाव के पीडी नगर मोहल्ले में अपने बेटे अभिषेक के साथ रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद रामजीत अपने कमरे में गए थे और रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा। उसने बताया कि रामजीत को उपचार के लिए कानपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। रामजीत के बेटे अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से तनाव में थे। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण संभवत: उन्होंने यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी बंदूक कब्जे में लेकर साक्ष्य संकलित किए। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों पर अंतिम निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
अमरूद तोड़ने के बहाने खेत ले गया पति, साली से बनी पत्नी की बेरहमी से ह/त्या, फिर खुद थाने पहुंचकर...

