10 वर्षीय बालक को तेंदुआ घसीटते हुए उठा ले गया जंगल में, फिर.....

punjabkesari.in Friday, Aug 12, 2022 - 12:07 PM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक 10 वर्षीय बालक को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। जिससे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जंगल में 10 वर्षीय बालक की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। वहीं, इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ताजा मामला जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह की है। यहां, बीते बुधवार की शाम करीब 5 बजे, 10 वर्षीय बालक अपने कई साथियों के साथ गांव के सिवान में बकरी चराने के लिए गया था। जब कल देर रात होने के बाद मासूम अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसको तलाशना शुरू कर दिया। काफी तलाशने के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चला।

PunjabKesari

आज सुबह होने पर परिजनों ने फिर बालक को तलाशना शुरू कर दिया तो गांव से सटे जंगल में जो देखा उससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जंगल में 10 वर्षीय बालक की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। वहां मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले। इसके अलावा तेंदुए द्वारा बालक को घसीटने के निशान भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ बालक को घसीट कर जंगल ले गया था। जंगल में बालक की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में तेंदुआ उनके पशुओं को निशाना बनाते रहते हैं। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब जंगली जानवरों ने किसी को अपना शिकार बनाया है, लेकिन आज बच्चे को भी नहीं छोड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर नाराजगी जताते हुए हिंसक जानवरों से रक्षा की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ नहीं किया। गांव में तेंदुए ने दहशत फैला रखी थी। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जब जंगली जानवरों ने किसी को अपना शिकार बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static