कातिल बंदर! बागपत में दुधमुंहे सोते बच्चे को उठा ले गया बंदर, पानी के हौज में मिला शव

punjabkesari.in Monday, Jan 10, 2022 - 10:19 AM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर क्षेत्र में एक बंदर रात के समय सोते बच्चे को उठा कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव पानी की एक हौज में पड़ा मिला। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे से कातिल बंदर की पहचान की। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढी कलंजरी गांव में शनिवार देर रात प्रिंस कसाना की पत्नी कोमल अपने दो माह के बेटे महीने केशव को लेकर घर के कमरे में सोई हुई थी।

बताया गया कि रात के समय कोमल कुछ देर के लिए किसी काम से कमरे से बाहर चली गई थी। जैसे ही वह वापस लौटी तो बच्चा गायब था। बच्चे के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश में जुट गए। सूचना पाते ही प्रिंस के घर ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने बच्चे को रात भर तलाश किया। बच्चा घर में ही पशुओं की पानी से भरी हौज में मिला। परिजन बच्चे को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि 15 दिसंबर को भी बंदर बच्चे को उठा ले गया था। बच्चे को बंदर छत पर ले जा रहा था तभी बच्चा बंदर के हाथ से छूटकर नीचे गिर गया था। जिसमे वह बाल बाल बच गया था। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे को शायद वही बंदर दोबारा उठा कर ले गया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static