हजारा नहर में दिखा मौत का मंजर! मछली पकड़ने उतरे 2 किशोर डूबे, दो दिन बाद मिले शव, दर्दनाक हादसे के बाद शिनाख्त में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 01:38 PM (IST)

Kasganj News : कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र में शुक्रवार को हजारा नहर में दो लड़के मृत पाए गए। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस को न्यू कैनाल झाल पुल के पास नहर में दो शव पड़े होने की सूचना मिली। ढोलना थाना प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। 

पुलिस ने मृतकों की उम्र करीब 16 और 11 साल आंकी है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक मृतक के कपड़े से मोबाइल फोन मिला, जबकि दूसरे के हाथ में मछली पकड़ने का कांटा मिला है। थाना प्रभारी ने कहा कि आसपास के पुलिस थानों से संपर्क करके पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें : UP में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटे को बचाने दौड़े पिता भी ट्रेन से कटे, एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, उजड़ गया परिवार 

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उद्योग नगर निवासी 55 वर्षीय श्रवण जायसवाल अपने 24 वर्षीय पुत्र राकेश जायसवाल के साथ शुक्रवार रात मोटरसाइकिल से बाजार गए थे। उन्होंने बताया कि परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, परिवार में कुछ समय से तनाव का माहौल था और बाजार जाते समय किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static