UP में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी, 3121 नये मामले आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Jan 06, 2022 - 06:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना एक बार फिर तेजी से पांव पसार रहा है। इसे लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,96,502 सैंपल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटी पीसीआर जांच के लिए 1,19,397 सैंपल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 3121 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,39,89,785 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 16,88,105 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 8224 एक्टिव मामले हैं।



प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 05 जनवरी, 2022 को एक दिन में 14,17,910 डोज दी गयी। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोगों को पहली डोज 12,98,89,556 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.11 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,61,09,627 लगायी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 51.63 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,59,99,183 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 5.61 प्रतिशत है। इस प्रकार सभी आयु वर्ग को मिलाकर अब तक 20,67,84,949 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।   

 प्रसाद ने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है वे होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करे। आवश्यकता होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। किसी प्रकार के घबराने या भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। उन्होने कहा कि कोविड के नये मरीजों का हॉस्पिटलाइजेशन नहीं के बराबर है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर अथवा जनपद स्तर पर जारी कोविड हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static