CM योगी की लोकप्रियता से कांग्रेस के पेट में होने लगा है दर्दः परिवहन मंत्री

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2020 - 04:53 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की घर वापसी पर राजनीति शुरू हो गई है। इस पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस श्रमिकों के आंखों में धूल झोंक रही है क्योंकि योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामकाज और लोकप्रियता को देखकर कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री की शानदार छवि को धूमिल करने का एक गंदा प्रयास है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि, कांग्रेस ने एक प्रस्ताव रखा, सरकार ने सूची भेजने के लिए कहा। सूची भेजने के बाद उसका निरीक्षण किया जाता है। सूची का निरीक्षण बिना किए उन्होंने क्यों भेजा और जो सूची आई उसमें एंबुलेंस, ट्रक, ऑटो के नंबर हैं। हम सूची का निरीक्षण कैसे न करें। क्या ऐसे वाहनों से कामगारों को लेकर आएंगे जिन वाहनों की फिटनेस नहीं है, इंश्योरेंस नहीं है, क्या ऐसे वाहनों से लाएंगे।

उन्होंने कहा कि 27 मार्च से 31 मार्च तक पहला श्रमिक ऑपरेशन 5 से 6 लाख मजदूरों को घर पहुंचाने का हमने चलाया, उस समय कांग्रेस कहां थी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रवासियों का भरण पोषण कर रही है, मुफ्त राशन दे रही है, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 1000 भी पहुंचा रही है, यानी हर मजदूर के लिए काम कर रही है योगी सरकार। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static