दुष्कर्म आरोपी ने खाया जहर, फिर पहुंचा डीएम कार्यालय, कहा- साहब...मुझे झूठे केस में फंसाया गया

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 04:49 PM (IST)

बदायूं: यूपी के बदायूं से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, इसके बाद वो डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचा और कहा कि उसे दुष्कर्म के एक झूठे केस में फंसाया गया है, जिससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया है। इसके बाद वो वहीं पर गिर गया। 

अब जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊकला निवासी जितेश डीएम कार्यालय पहुंचा। उसने जहर पी लिया। बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को जितेश के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज वो शिकायत लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा। परिसर में ही उसने विषाक्त खा लिया और सीधे डीएम के पास जाकर बोला 'साहब, गांव के लोगों ने मुझे झूठे मुकदमे में फंसा दिया है, अब मैं न्याय चाहता हूं। मुझे न्याय दिला दो। इतना कहते ही वो वहां पर गिर गया। 

कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया 
उसके गिरने के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तत्काल उसे संभाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static