सास संग फिर फुर्र हुआ दामाद, ''मौसी जी'' बनीं माशूका! अलीगढ़ के बाद अब गोंडा में कांड; 3 बच्चों की मां रोते-रोते बोली- चार साल से दोनों रोज हमारे घर पर…

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 06:17 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में सास दमाद की कई प्रेम कहानियां सामने आ चुकी हैं। अलीगढ़ के बाद अब गोंडा से सास-दमाद की अनोखी लव स्टोरी प्रकाश में आई है। यहां एक सास अपने दामाद के साथ फुर्र हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला युवक की मौसेरी सास है। चार सालों से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अब न्‍याय के लिए युवक की पत्नी और तीन बच्चों की मां गोंडा से लखनऊ तक चक्‍कर लगा रही है। 

पति की मौत के बाद से अक्सर दामाद से मिलने आती थी सास 
पूरा मामला नवाबगंज इलाके का है। यहां की निवासी और पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी साल 2017 में इरफान के साथ हुई थी। वह इरफान के साथ लखनऊ में रहती थी। उसकी मौसी के पति की साल 2018 में मौत हो गई थी। तब से वह अक्सर इरफान से मिलने लखनऊ आया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जब महिला को इस बात का पता चला तो उसने इस अवैध प्रेम संबंध का विरोध किया। 

छह महीने पहले सास संग फरार हुआ इरफान 
महिला के विरोध करने पर करीब छह महीने पहले इरफान मौसेरी सास के साथ घर से फरार हो गया है। महिला ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। उसने गोंडा में पुलिस से अपने पति को ढूंढने की अपील की है। महिला का कहना है कि उसके तीन छोटे बच्‍चे हैं। उनका पालन-पोषण कैसे होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static