इंडस्ट्री की इस पॉपुलर सिंगर के साथ London में कांड! रोते हुए Video किया पोस्ट; सिर पर हाथ रखकर बोलीं- हाय-हाय, एवरीथिंग इज गॉन

punjabkesari.in Saturday, Jun 07, 2025 - 12:51 PM (IST)

UP Desk : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री की बेहद ख्याति प्राप्त सिंगर सुनंदा शर्मा अपनी दमदार आवाज और दिल जीतने वाली मुस्कान के लिए लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे उनके फैंस उन्हें लेकर काफी चिंतित हो गए। उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया। जिसके जान कर हर कोई हैरान है। 

शीशे टूटे, कांच बिखरा और कार क्षतिग्रस्त
घटना यूनाइटेड किंगडम के लंदन की है, जहां सुनंदा की जगुआर कार को कुछ अज्ञात लोगों ने बेरहमी से तोड़ दिया और कीमती सामान चुरा लिया। सुनंदा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि जगुआर कार के शीशे पूरी तरह टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कांच के टुकड़े चारों ओर बिखरे पड़े हैं और कार को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। 

दो महंगे बैग चोरी 
इस घटना में केवल सुनंदा की कार को ही नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, बल्कि उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। उन्होंने वीडियो में बताया कि उनकी कार से दो महंगे बैग चोरी हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने बैग्स के ब्रांड या उनमें रखी वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि इस नुकसान से उन्हें गहरी ठेस पहुंची है।

सुनंदा की मुस्कान ने जीता दिल
इस दृश्य को देखकर कोई भी व्यथित हो सकता है, लेकिन वीडियो में सुनंदा मुस्कुराती नजर आती हैं। सुनंदा की मुस्कान को देखकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही उनके इस सकारात्मक व्यवहार ने लोगों का दिल भी जीता। लोग उनकी इस मुस्कान को मानसिक संतुलन और मजबूती की झलक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके लिए ढेरों सहानुभूति और समर्थन के संदेश आ रहे हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सुनंदा के फैंस के बीच नाराज़गी और चिंता साफ देखी गई। कई यूज़र्स ने लंदन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसपर हजारों कमेंट्स और रीपोस्ट्स हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static