शादी की खुशियों में पड़ा खलल! खाना खाते ही दूल्हा-दुल्हन समेत 97 लोग हुए बीमार, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, May 08, 2023 - 10:59 AM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया जब भोजन के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत 97 घराती बराती बीमार हो गए। जिसके बाद पीड़ितों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जयमाल से पहले दुल्हा धीरज और दुल्हन सोनी ने भी पेट में असहनीय दर्द, उल्टी, दस्त से ग्रसित हो गए। इस वजह से जयमाल नहीं हो सका। सुबह 5:00 बजे तक दूल्हा दुल्हन की स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत दी गई तब कहीं जाकर वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग के कारण ऐसा हुआ।
PunjabKesari
दरअसल, अखंडनगर थाने के बनबहा सिरखिनपुर गांव के अमरजीत की पुत्री सोनी का विवाह रविवार को था। बरात जौनपुर जिले के शाहगंज से आई थी। बरातियों ने रात करीब 9 बजे नाश्ता किया। रसमलाई, चाट, पास्ता और फुल्की खाई। इसके करीब दो घंटे बाद सभी ने भोजन किया। भोजन करने से पहले कुछ लोगों ने पेट दर्द होने की शिकायत की, परन्तु इसे गम्भीरता से नहीं लिया गया। कुछ ही देर में 11 वर्षीय रूबी नाम की बच्ची पेट में दर्द होने की वजह से बेहोश हो गई, तब लोगों का इस ओर ध्यान गया।

जिसके बाद कई बाराती य पेट दर्द उल्टी, दस्त की समस्या की शिकायत करने लगे। ऐसे में सभी को सीएचसी अखंडनगर में भर्ती कराया गया। अस्पताल में अचानक मरीज बढ़ने से बेड कम पड़ गए। कुछ मरीज इतने डरे और सहमे थे कि वह चीख और चिल्ला रहे थे। 52 मरीज शाहगंज के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। इस बारे में  डॉ विष्णु स्वरूप ने बताया कि अस्पताल में आए सभी मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार हैं, जिन का इलाज किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static