यूपी राजनीति में होगा बड़ा बदलाव: कौशाम्बी के दो विधायक छोड़ेंगे सपा का साथ, भाजपा में होंगे शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jul 30, 2023 - 10:30 AM (IST)

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसके लिए तैयारी कर रहे है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव में 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सपा जमकर तैयारी कर रही है। कौशाम्बी में सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटे है इसके लिए वो जहां यात्रा भी निकालने वाले है। इसी बीच अब जिले में सपा के दो विधायक सपा को एक बड़ा झटका देने वाले है, उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा हो रही है।

PunjabKesari   
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के दो विधायक सपा को झटका दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के पाला बदलने की चर्चाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि दोनों विधायक 31 जुलाई को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शनिवार को दिनभर अटकलों का दौर भी चलता रहा। दोनों विधायकों के मोबाइल फोन भी बंद रहने के कारण इसे हवा मिलती रही। अगर यह दोनों विधायक भाजपा में शामिल हो जाएगे तो सपा को एक बड़ा झटका लग सकता है।

PunjabKesari

पूजा पाल के प्रतिनिधि ने दिया इस्तीफा  
इन चर्चाओं के बाद अब दोनों के समर्थक अपने-अपने विधायकों से संपर्क करने में लग गए। बताते हैं कि पहले तो दोनों विधायकों ने अपने समर्थकों से ऐसी राजनीतिक उठापटक से साफ इनकार किया, लेकिन जब फोन करने वालों की संख्या बढ़ी तो उसे बंद कर लिया। इससे सियासी अटकलें और भी तेज हो गई। जानकारी मिली है कि चायल विधायक पूजा पाल के प्रतिनिधि अनिल यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में अनिल ने लिखा है कि चायल विधायक की मनमानी के चलते वह क्षेत्रीय जनता की मदद नहीं कर पा रहे हैं। समाजवादी विचारधारा को बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे।

PunjabKesari

यह नेता हो सकते है BJP में शामिल  
सूत्रों के मुताबिक मिल रही जानकारी के अनुसार, कौशांबी के चायल से सपा विधायक पूजा पाल BJP में शामिल हो सकती हैं। वहीं, SP विधायक इंद्रजीत सरोज को लेकर भी चर्चा है। इन दोनों नेताओं के अलावा सपा के कई विधायकों के BJP में शामिल होने की बात कही जा रही है। भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपने कुनबे के विस्तार की योजना पर काम कर रही है। इस क्रम में विपक्ष के कद्दावर चेहरों को अपनी तरफ लाने का प्रयास किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static