हुक्का बार की आड़ में चलाते थे सेक्स रैकेट; ऐसे फंसाते थे नाबालिग लड़कियां, फिर शौकिनों के घरों तक करते थे सप्लाई

punjabkesari.in Sunday, Aug 17, 2025 - 01:41 PM (IST)

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर से एक और सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यहां पर हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर 14 लोगों को हिरासत में ले लिया था। अब उन सभी आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। ये आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाते थे।

जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़ 
बता दें कि रामगढ़ताल इलाके की नाबालिग लड़की के साथ शाहपुर क्षेत्र के फ्लाई इन वन होटल के हुक्का बार में गैंगरेप हुआ था। 2 जनवरी 2025 को रामगढ़ताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की और हुक्का बार में छापेमारी की। यहां पर बड़े पैमाने पर देह व्यापार की बात सामने आई और कई बड़े नाम भी सामने आए। इसके बाद पुलिस ने और जांच पड़ताल की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
PunjabKesari
                                                        गैंग लीडर अनिरूद्ध ओझा

धंधा में शामिल थे ये आरोपी
पुलिस ने 14 आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनमें गैंग लीडर अनिरूद्ध ओझा उर्फ सोखा, प्रियांशु जायसवाल, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, बिमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नन्दिनी उर्फ परी, अजय सिंह,अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता और गौरव कुमार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपी जिला जेल में बंद हैं। कुछ आरोपी फरार है, जिनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है।
PunjabKesari
                                   नाबालिग लड़कियों को फंसाकर हुक्का बार में ले जाने वाली नंदनी


ऐसे फंसाते थे नाबालिग लड़कियां 
गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद  तियाहाता और देवरिया की नाबालिग लड़कियां भी सामने आई। उन्होंने भी अपने साथ रेप होने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग लड़कियों को इंस्टाग्राम के जरिए फंसाया जाता था और फिर उन्हें होटल फ्लाई इन वन में रखा जाता था। यहां से व्हाट्सएप भेजकर लड़कियां पसंद कराई जाती थी। उनका रेट तय होता था। फिर उन्हें गैंग लीडर अनिरूद्ध ओझा अपनी कार से लड़कियों को शौकिनों के घरों तक पहुंचाते था। वहां पर रात भर लड़कियां रहती थीं। सुबह उन्हें छोड़ दिया जाता था। लड़कियों को ब्लैकमेल कर उनसे धंधा करवाया जाता था। शहर के कई होटलों से लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static