‘अब चुप नहीं बैठेंगे…, जिंदा हिंदू लखनऊ चलो'', गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने फूंका धर्मयुद्ध का शंखनाद

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:58 AM (IST)

UP News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। आज सुबह वाराणसी के विद्या मठ से उन्होंने “गऊ प्रतिष्ठार्थ धर्म युद्ध” का औपचारिक ऐलान किया। इस यात्रा को धार्मिक होने के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की अक्सर आलोचना की है, उनका आरोप है कि सरकार राज्य में गोहत्या को प्रभावी ढंग से रोकने में विफल रही है। 

गाय की पूजा करने के बाद की अभियान की शुरुआत 
अभियान की शुरुआत पूजा और संकल्प के साथ हुई। सुबह करीब 8:30 बजे शंकराचार्य ने विद्या मठ की गौशाला में गाय की पूजा की। इसके बाद वे चिंतामणि गणेश मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने संकट मोचन मंदिर में बजरंग बाण का पाठ किया। सुबह करीब 9:30 बजे उनका काफिला लंका और बाबतपुर के रास्ते जौनपुर के लिए रवाना हो गया। इस यात्रा का मार्ग भी चर्चा में है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी से शुरू हुई है और पहला रात्रि विश्राम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होगा। 

'जिंदा हिंदू लखनऊ चलो...'
जानकारी के मुताबिक, शंकराचार्य के साथ उनके प्रमुख शिष्य मुकुंदानंद समेत लगभग 50 लोगों का दल और करीब 25 गाड़ियों का काफिला चल रहा है। कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि गाय की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध का ऐलान करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज चुप नहीं बैठेगा। इस अभियान को “जिंदा हिंदू लखनऊ चलो” का नारा दिया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों और सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static