UPSC की टॉपर्स लिस्ट में यूपी की आस्था जैन, विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 08:54 PM (IST)
1- UPSC Result 2025: अंतिम परिणाम घोषित, शामली की आस्था जैन ने हासिल की 9वीं रैंक, बनी IAS
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा शुक्रवार को घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में अनुज अग्निहोत्री ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने डॉ. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। इसी कड़ी में शामली जिले के रहने वाली आस्था जैन ने 9 वीं रैंक हासिल की है।
2- तीसरी बार यूपी की सत्ता में वापसी करेगी BJP? विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर की तैयारी, संगठन में होगा ये बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी भी नई टीम के साथ चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
3- भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला: अखिलेश
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
4- अम्बेडकरनगर के युवाओं ने भी UPSC में गाड़े सफलता के झंडे, प्रेरणा स्रोत बने विपिन देव यादव और पुरु दुबे
हौसला बुलंद हो तो बड़ा से बड़ा मुकाम भी हासिल कर पाना असंभव नहीं होता है। दरअसल, आज UPSC ने 2025 का फाइनल Result जारी कर दिया है। देश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली इस परीक्षा में अम्बेडकर नगर जिले के दो युवाओं ने सफता हासिल की है।
5- समाजवादी पार्टी के इस नेता ने खामेनेई की मौत पर फूट - फूटकर रोए !, कहा- ईरान ने कई मौकों पर भारत का साथ दिया पर ...
उत्तर प्रदेश के संभल में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक ओर मस्जिद में दुआ के दौरान रोते हुए लोगों का वीडियो वायरल हुआ,
6- बीजेपी नेता ने पड़ोसी के सीने पर तानी पिस्टल और फिर...इस बात को लेकर हुआ विवाद
यूपी के अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र के शिवपुरी में होली को लेकर हुए एक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।
7- करोड़पति YouTuber ने रो-रोकर शेयर किया आखिरी वीडियो, बोला- मेरी मौत के बाद किसी को ना बख्शना..... 2 घंटे के Video में छलका दर्द
लोकप्रिय यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस प्रतिभागी अनुराग डोभाल ने हाल ही में एक इमोशनल व्लॉग सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे देखकर उनके फैंस और ऑनलाइन समुदाय में चिंता की लहर दौड़ गई।
8- चंद्रशेखर आजाद ने की 2027 चुनाव की तैयारी; इन 13 जातियों को लेकर बनाया 'भाईचारा संगठन', बढ़ेगी BSP की मुश्किल!
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद Chandrashekhar Azad ने सहारनपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। यह बैठक हसनपुर चुंगी स्थित एक सभागार में आयोजित की गई,
9- बरेली में प्रेमी ने प्रेमिका को चलती ट्रेन से नीचे फेंका; पटरी पर शरीर के हुए 2 टुकड़े, रूह कंपा देगी वारदात!
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज पानी के मामूली झगड़े ने एक महिला की जान ले ली।
10- दो पक्षों में हुई मारपीट; पिता समेत दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत...वजह जानकर रह जाएंगे दंग
प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत जौनपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

