बलिया में भयावह सड़क हादसा, SDM की सरकारी गाड़ी और पिकअप में आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, SDM समेत 3 घायल

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 01:45 PM (IST)

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के काशीपुर रिंग बंधा पर सोमवार सुबह बैरिया के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) की सरकारी गाड़ी और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एसडीएम समेत तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बैरिया के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार, उनके चालक श्रीभगवान और सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बलिया जिला मुख्यालय से बैरिया जा रहे थे। उन्होंने बताया कि काशीपुर रिंग बंधा के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static