अब बदल गया ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय, देखें नया टाइम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 11:50 AM (IST)

मथुरा:  सर्दी का मौसम आने के साथ ही वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का समय भी बदल गया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार मंदिर अब सुबह देरी से खुलेगा और रात जल्दी बंद होगा। भैया दूज के पर्व पर सोमवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने बिहारीजी के दर्शन किए। हालांकि, भाईदूज से मंदिर में दर्शन का समय परिवर्तित हो जाने के कारण लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ा।

मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया, अब ठाकुरजी सुबह देर से जागेंगे और शाम को जल्दी सो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब ठाकुरजी की श्रृंगार आरती सुबह 8.55 बजे होगी तथा राजभोग आरती का समय दोपहर 12.55 बजे रहेगा, इस प्रभार भक्त दोपहर 12.55 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शाम को दर्शन का समय पूर्व समय से एक घंटे पहले शुरू हो जाएगा। शर्मा के मुताबिक अब शाम को 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक ठाकुर जी के दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि शयनभोग की आरती रात 8.25 बजे होगी, जो अब तक रात 9.25 बजे होती थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static