आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता... ट्रेन पकड़ने पहुंचे योगी के मंत्री ने स्टेशन के अंदर घुसा दी कार, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 05:54 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि स्ट्रीट वेंडर को बैंक से जोड़ने के बाद कर्ज के बदले उत्पीड़न की प्रथा पर पूरी तरह विराम लग चुका है और आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है। योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी ने ट्रेन पकड़ने के लिए अपनी कार प्लेटफॉर्म पर ही घुसा दी... ट्रेन छूट न जाए इसके लिए मंत्री जी अपनी कार लेकर सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए और वहां से उतरकर ट्रेन पकड़ने गए...इस घटनाक्रम के दौरान काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बना गया। इस लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना भी साधा है।
1-वाराणसी में जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जताई खुशी, चंद्रमा पर उतरने वाल दुनिया का चौथा देश बना भारत
वाराणसी: संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक के लिए यहां एकत्र हुए जी20 प्रतिनिधियों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग की सराहना की है। जी20 के संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक बृहस्पतिवार को वाराणसी शहर में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चंद्रयान मिशन की सफलता के लिए मंदिरों और घाटों पर पूजा-पाठ किया गया था।
Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आईटीआई चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह को जूतों से मारनें व बिल्ले नोच लेनें की धमकी देनें वाले खनन माफिया व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सहित 14 गुर्गों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। थाना कादरी गेट की आईटीआई चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने चैनल पर खबर चलने के बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
3-प्रकृति का कहर: मूसलाधार बारिश से मकान का छत गिरा, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत
संभल, (मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में संभल जिले में बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे एक ही परिवार पांच लोग दब गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों और गांव की मदद से राहत बचाव शुरू किया गया। आनन- फानन में लोगों ने घायल अवस्था में सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने पिता- पुत्री समेत तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शेष घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
4- कर्ज के बदले उत्पीड़न की प्रथा लगा विराम, आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता: CM योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि स्ट्रीट वेंडर को बैंक से जोड़ने के बाद कर्ज के बदले उत्पीड़न की प्रथा पर पूरी तरह विराम लग चुका है और आज कोई गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता है।
5-Greater Noida में भीषण Accident: बेकाबू ट्रक ने पेड़ के नीचे बैठे 2 लोगों को कुचला, हालत नाजुक
Noida News: जिले के थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे बैठे दो लोगों को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कुचल दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है,
6- मुस्लिम बनकर 2 साल तक रहा था सौरभ, बांग्लादेशी सोनिया बोली-10 करोड़ देगा तो भी तलाक नहीं दूंगी...मेरे धर्म का भी अपमान किया
नोएडा : पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है , सीमा के बाद बांग्लादेश से अपने 1 साल के बच्चे के साथ अपने पति के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर ने अपने पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं सोनिया अख्तर के मुताबिक सौरभ कांत तिवारी ने बांग्लादेश में मुस्लिम धर्म अपनाया था और सानिया अख्तर से निकाह करके 2 साल तक उसके साथ अपनी कंपनी के प्राइवेट क्वार्टर में रहा करता था।
7- सहारनपुर में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में पलटी, 2 बच्चों समेत 8 की मौत
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में में 2 बच्चों समेत 8 की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन से अधिक लोग लापता है। देर रात तक लापता लोगों को ढूढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए देने के दिए निर्देश हैं।
8- आठवीं की छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर शिक्षक ने बनाए शारीरिक संबंध, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से गुरु और शिष्या के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय छात्रा का आरोप है कि शिक्षक एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। शिक्षक ने अपने प्रेमजाल में फंसा कर 8वीं की छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की धमकी दी। छात्रा ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की तो वह जान से मारने की धमकी भी देने लगा।
9- एक से बढ़कर एक…राजभर बोले-धरती पर करेंगे चंद्रयान का स्वागत, बयान सुन पकड़ लेंगे सिर
लखनऊ: चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दे दिया, जिसको लेकर राजभर चर्चा में हैं। दरअसल, राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल किया गया तो राजभर ने जवाब देते हुए चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी और भारतीय वैज्ञानिकों के सफल होने की कामनाएं कर डाली।
10- Swami Prasad Maurya: प्रसिद्धि पाने का राजनीतिक दांव है मेरे पिता पर जूता फेंकना: BJP सांसद संघमित्रा मौर्य
बदायूं, Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंकने की घटना के दो दिन बाद उनकी पुत्री व भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने बुधवार को इसे प्रसिद्धि पाने का राजनीतिक दांव करार दिया। अपने संसदीय क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘यह कोई नई चीज नहीं है। लेकिन एक जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र का हिस्सा होने के नाते मुझे लगता है कि इतने नीचे स्तर पर गिरना गलत है।''