नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अखिलेश ने लिया आर्शीवाद, कहा- आज का मतदान नेताजी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2022 - 01:17 PM (IST)

सैफई: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डालने से पहले नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद लिया। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल शेयर की है। उन्होंने लिखा आज का मतदान नेताजी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वोट के डालने के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की, अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लोकतंत्र के पर्व पर सरकार, कर्फ्यू लगा रही।

उन्होंने कहा कि सपा नेताओं पर सरकार के दबाव में परेशान किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता खुलेआम शराब बांट रहे हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मैनपुरी में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदवार नहीं मिल रहा था उन्होंने उधार उम्मीदवार लेकर चुनाव मैदान में उतारा है। अखिलेश ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और प्रशासन को सूचित किया उसके बाद भी उन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के फोन को जिलाधिकारी नहीं उठा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने मैनपुरी क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं किया है। यहां पर जो भी विकास हुआ है नेताजी की देन है।  उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी दबाव बनाकर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाना चाहते हैं। उन्होंने हमें 2024 में और अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी।

बता दें कि मैनपुरी में छह उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं रामपुर में सदर में 10 तथा खतौली में 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं। वहीं इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) एवं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इन उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक उप चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। परिणामों की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static