Tractor rally: किसानों के समर्थन में उतरे सपाइयों पर UP Police ने किया लाठीचार्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 01:10 PM (IST)

इटावा: देशभर में किसान कृषि कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं 26 जनवरी को किसानों के द्वारा ट्रैक्टर रैली के जरिए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी को लेकर जनपद इटावा में विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं किसानों के समर्थन में आए सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

PunjabKesari
बता दें कि जिले में किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के द्वारा किसान ट्रैक्टर रैली निकाली जाना थी। जिसको लेकर सपा कार्यालय पर तैयारियां शुरू हो गई थी। वहीं किसान समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पहुंच रहे थे कि तभी पुलिस लाइन के पास भारी संख्या में पुलिस बल ने ट्रैक्टर रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ता और किसानों को रोकने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा रैली में शामिल होने जा रहे किसानों के ऊपर लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

वहीं किसानों ने आरोप लगाया है कि हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने हमें रोक लिया और हमारे ऊपर लाठीचार्ज की। वही मौके पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मामले को शांत कराया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static