UP में रूह कंपाने वाला हादसा! ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर, शव देख लोगों की निकलीं चीखें
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 06:50 PM (IST)
मथुरा: तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर कहर बनकर बरपी है। मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। हादसे में बाइक सवार युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव को देख लोगों की चीख निकल गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दर्दनाक मौत
घटना मथुरा के मांट-पानीगांव रोड पर खंड खेड़ा के पास रविवार को हुई। जानकारी के अनुसार, ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : ईद पर Double Murder से दहला UP! दो मुस्लिम भाइयों की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या, 10 घायल, छावनी में तब्दील हुआ ये जिला; वजह उड़ा देगी होश
हादसे के बाद मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिससे उसमें लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक की हुई पहचान
मृतक युवक की पहचान सौर गुद्दर गांव निवासी हरिओम के रूप में हुई है, जो बाइक से पानीगांव की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें : महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है, मैं परेशान... ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? संत प्रेमानंद ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हो गया Viral
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

