हाथ पर लिखा सुसाइड नोट...पत्नी के अफेयर से परेशान युवक ने दे दी जान, तलाक के केस में फंसा रही थी पत्नी

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2024 - 07:47 PM (IST)

हाथरस (सूरज मौर्य): उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्नी के अफेयर से परेशान युवक ने मौत को गले लगा लिया। फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।युवक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है। जिसमें पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। युवक ने हाथ पर लिखे सुसाइड नोट लिखा कि किसी से उसका अफेयर था। वह मुझे तलाक की धमकी देती थी। मुझ पर झूठा केस करा दिया था। अब पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
PunjabKesari

आपको बता दें कि कोतवाली सादाबाद की कूपा गली निवासी संजय कुमार (28) पुत्र विजय सिंह की आगरा के मलपुरा निवासी एक युवती से पिछले साल शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में झगड़े होते रहते थे। रोज रोज के झगड़े से परेशान संजय ने शुक्रवार को अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने जब उसके शव को फंदे से लटका देखा तो शव को नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही संजय ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना सादाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें इस युवक ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए कहा वह उससे तलाक लेने को कहती थी। कुछ दिन पहले उसने घर से अलमारी में रखे कुछ रुपए और जेवर निकाल लिए थे। जब उससे पूछा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। सुसाइड नोट में संजय कुमार ने कहा जब वह 12 जून को उसे बुलाने आगरा गया तो उसके घर वालों ने उसको पीटा और मलपुरा थाने में बंद करवा दिया। बाद में उसके परिजनों ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी पूजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static