इधर Twin Tower में ब्लास्ट की चल रही थी तैयारी... उधर फ्लैट में गहरी नींद में सो रहा था शख्स, यूं निकाला गया बाहर
punjabkesari.in Monday, Aug 29, 2022 - 01:07 PM (IST)

नोएडाः जिले में ट्विन टावर गिराए जाने से पहले एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी के एक ‘विशेष कार्यबल’ ने एक महीने पहले ही पूरी सोसाइटी को खाली करवाने की योजना बना ली थी। वही ट्विन टावर गिराने से 2 दिन पहले ही लोगों को अपने- अपने फ्लैट खाली करने के लिए बोल दिया गया था। जिसके बाद एक- आधे दिन में ही सभी ने अपने फ्लैट खाली कर दिए थे। लेकिन वही एक आदमी अपने फ्लैट में बेफिक्र हो कर सो रहा था। जिसकी खबर एक सुरक्षा गार्ड ने विशेष कार्यबल को दी।
बता दें कि कल नोएडा में स्थित ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया है। एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग सोसाइटी में 15 आवासीय टावर हैं। जिनमें करीब 2500 लोग रहते है। जिन्हें ट्विन टावर गिराने से पहले 2 दिन पहले ही अपने-अपने फ्लैट खाली करने के निर्देश दे दिए गए थे। इसी कड़ी जिस दिन टावर गिराया जाना था उसी दिन सुबह सात बजे तक 15 टावरों को खाली करवा दिया गया था। वही कुछ समय पश्चात एक सुरक्षा गार्ड ने विशेष कार्यबल को एक व्यक्ति के ऊपरी मंजिल पर रह जाने की सूचना दी। इसके बाद विशेष कार्यबल की उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसके बाद विशेष कार्यबल के सदस्य नरेश केशवानी बताया कि‘‘टावर खाली कराने की हमारी दोहरी पुष्टिकरण प्रक्रिया के चलते हमें इसके बारे में पता चला। जानकारी सामने आयी कि एक को व्यक्ति को छोड़कर सभी लोग टावर से चले गये। यह भी पता चला कि यह व्यक्ति अपार्टमेंट में गहरी नींद में सो रहा था और टावर खाली करने की समय सीमा की बात उसके दिमाग से निकल गयी थी।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि किसी तरह व्यक्ति को जगाकर फ्लैट से बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि विशेष कार्यबल ने एक महीने तक विचार कर दोहरी पुष्टिकरण प्रक्रिया बनाई थी। इसी दोहरी पुष्टिकरण प्रक्रिया के चलते ही हम इस व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल पाए है।