सरिया लदे ट्रेक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर दो मजदूरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 01:58 PM (IST)

मिर्ज़ापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में स्टील की छड़ों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार शाम को पदरी पुलिस थाना क्षेत्र के आम घाट के पास हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संजय (19) और अमन (18) के रूप में हुई है, दोनों कोटवा गांव के रहने वाले थे। 

थाना प्रभारी के मुताबिक, आम घाट के एक निवासी ने स्टील की छड़ें लाने के लिए ट्रैक्टर भेजा था और लौटते समय कुछ गांव वाले भी ट्रॉली पर बैठ गए। जब ट्रैक्टर ट्रॉली आम घाट के पास सड़क के ऊबड़-खाबड़ और खराब हिस्से से गुज़र रही थी तभी वह पलट गई। सिंह ने बताया कि ट्रॉली पर सवार लोग समय रहते कूद गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन संजय और अमन स्टील की छड़ों के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें : प्लीज गेम पर बैन लगाओ! Sonu Sood ने गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस पर दिया इमोशनल बयान, बोले- बच्चों को मोबाइल देना सबसे बड़ी चुनौती 

एंकर: गाजियाबाद के लोनी थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में कोरियन गेमिंग एप के कथित प्रभाव में तीन सगी बहनों द्वारा नवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या किए जाने के दिल दहला देने वाले मामले पर भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल और अभिभावकों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं .... पढ़ें पूरी खबर ...
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static