सुल्तानपुर में दो पुलिसकर्मियों की सड़क दुर्घटना में मौत, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 02:16 PM (IST)

सिद्धार्थनगरः सिद्धार्थनगर जिले के चिल्हिया के थाना अध्यक्ष राजकुमार यादव और उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना अध्यक्ष चिल्हिया अपने सहयोगी उपनिरीक्षक नित्यानंद यादव के साथ एक कार से प्रयागराज जा रहे थे। गुरुवार रात सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना अंतर्गत जमौली गांव के पास एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त की और सुल्तानपुर के जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के आवश्यक निर्देश दिए हैं।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Related News

static