पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, 3 फरार एक सिपाही घायल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 12:58 PM (IST)

संभल (मुजम्मिल दानिश) : जब से सूबे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी हैं। तब से प्रदेश में अपराध और अपराधियों को लेकर सरकार जीरो टॉलरेंस zero tolerance की नीति पर चल रही हैं। सूबे में आए दिन जहां एनकाउंटर encounter से प्रदेश के अपराधियों का मनोबल morale टूट रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को लेकर आम जनता के बीच विश्वास बढ़ता जा रहा हैं। पुलिस मुठभेड़ का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के संभल जिले का हैं। जहां मंगलवार की सुबह पुलिस और इनामी गौ तस्करों cow smugglers के बीच मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से जहां दो आरोपी घायल हो गए। वहीं उनके 3 साथी मौके से भागने में सफल हो गए। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस का एक जवान भी गोली लगने से घायल हो गया हैं। जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक लग्जरी कार, अवैध शस्त्र एवं एक जीवित गोवंश पशु को बरामद किया है।
चेकिंग के दौरान हुआ मुठभेड़
गौ तस्करों के साथ हुई इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए जिले के पुलिस कप्तान चक्रेश मिश्रा ने बताया कि जिले में पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह बनियाठेर थाना इलाके के कोकावास पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार सवार गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सामने से आ रहे लग्जरी कार सवार गौ तस्करों को पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग retaliatory firing की। जिसके बाद दोनों ओर से कई राउंड की फायरिंग होने के बाद पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हो पाई हैं। इस कार्रवाई में पुलिस का एक जवान विवेक यादव बदमाशों की गोली लगने के कारण घायल हो गए। जिसके बाद तीनों को प्राथमिक इलाज first aid के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
दोनों आरोपियों पर था 25 हजार का इनाम
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गौ तस्कर बिलाल और गुलाम पर पहले से भी गौ हत्या के केस दर्ज है। उन दोनों पर जिला पुलिस ने 25-25 हजार 25 thousand का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं इनके तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए है। जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही गौ तस्करों से पुलिस ने एक लग्जरी कार, दो 315 बोर का तमंचा, छह जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस , एक जीवित गोवंश और पशु काटने के हथियार बरामद किए गए है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न

मुख्यमंत्री राहत कोष में विभिन्न बोर्ड/निगम द्वारा दी गई 130.53 करोड़ रूपए की सहायता राशि, CM नीतीश ने इस सामाजिक पहल की सराहना की

अष्टमी पर कर लें ये छोटे से उपाय, मां दुर्गा की बनी रहेगी परिवार पर कृपा