उमेश पाल की नहीं होगी तेरहवीं, आज आत्मा की शांति के लिए होगा शांति पाठ...शामिल होंगे SP सिंह बघेल

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 10:47 AM (IST)

प्रयागराज: बहुचर्चित उमेश पाल हत्या के आज 13 दिन पूरे हो गए हैं। मृतक उमेश पाल की तेरहवीं की बजाय शांति पाठ का आयोजन होगा। उमेश पाल की आत्मा की शांति के लिए लिए शांति पाठ दोपहर 12 बजे से उनके घर पर आयोजित होगा। केंद्रीय विधि मंत्री एसपी सिंह बघेल शांति पाठ में शामिल होंगे। वह गुरुवार सुबह प्रयागराज आएंगे।
PunjabKesari
बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई थी। प्रयागराज के सुलेम सरायं में 24 फरवरी को उमेश पाल की हमलावरों ने दिनदहाड़े घेर कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में उमेश के साथ 2 गनर सिपाहियों संदीप निषाद और राघवेन्द्र सिंह की भी मौत हो चुकी है। उमेश पाल की हत्या की साजिश का आरोप अतीक पर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static