केंद्रीय मंत्री SP सिंह बघेल ने कसा सपा पर तंज, कहा- पूरा खानदान वोट मांगने उतर आया है
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 12:42 PM (IST)

मैनपुरी: युपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव बहुत ही अहम होने जा रहा है। ये सीट अब तक समाजवादी पार्टी का अभेद्द किला रही है। इस के चुनाव प्रचार में सपा का कुनबा एकजुट हो गया है। वहीं बीजेपी भी इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच मुलायम सिंह यादव के शिष्य और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि पूरा खानदान वोट मांगने उतर आया है।
बघेल ने कहा कि जो समाजवादी पार्टी केवल नॉमिनेशन कर चली जाती थी और केवल जीत का सर्टिफिकेट लेने आती थी। आज वह प्रधानी की तरह घर-घर सातों लोग वोट मांग रहे हैं। इससे ये पता चलता है कि वो हताशा और निराशा से भरे हुए हैं। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन पर ये कहावत लागू होती है कि हमें कोई और नहीं तुम्हें कोई ठौर नहीं। एसपी ने आगे कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो कोई प्लॉट सुरक्षित नहीं रहती है। मकान, दुकान सुरक्षित नहीं रहते है। नौकरियों में सूची दी जाती है।
भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मोड़ में रहती है- एसपी सिंह बघेल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावी मोड़ में रहती है। उन्होंने कहा कि जो फौजे शांति काल में पसीना बहा लेती है। उन्हें खून बहाने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की चुनावी रणनीति है कि वह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। साथ ही योगी आदित्यनाथ को जो बुलडोजर है उसको लोगों को याद करना है।
मैनपुरी उपचुनाव को लेकर मुकाबाला दिलचस्प
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। सपा की तरफ से डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, तो बीजेपी की तरफ से उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से चुनावी टक्कर है। मैनपुरी उपचुनाव को लेकर मुकाबाला दिलचस्प हो गया है।