अनोखा जन्मदिन: सरकारी हॉस्पिटल में केक काटने के बाद बर्थडे बॉय को बेल्ट मारकर दी बधाई, VIDEO VIRAL

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 11:36 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से डॉक्टर का मरीजों को परेशान करने का मामला सामने आया है। जिसमें डॉक्टर अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद हुल्लड़ बाजी कर के मरीजों की नींद हराम कर रहे हैं। जन्मदिन पार्टी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक अस्पताल के अंदर हल्ला कर रहे हैं। जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ताजा मामला जिले के हजरतगंज इलाके में स्थित सिविल अस्पताल का है। यहां एक जन्मदिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर ,गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया। फिर एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी की और रात 12 बजे बर्थडे केक कटने के बाद अस्पताल में हुल्लड़ बाजी भी की। बताया जा रहा है कि वीडियों सिविल अस्पताल के OPD का है। इस दौरान अस्पताल में मौजूद गार्ड से लेकर इमरजेंसी और OPD के कर्मचारी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। वहीं, जन्मदिन पार्टी की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों की नींद हराम हो गई। अस्पताल के अंदर भर्ती गंभीर मरीजों को काफी परेशानी हुई।

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आनंद ओझा का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। यह पता किया जा रहा है कि वीडियो कब का है। वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। इस घटना में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं,देर रात तक हुड़दंग करने वाले लोगों ने अस्पताल की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया। इस घटना से अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static