यूपी में बेखौफ बदमाश: महिला को घर में घुसकर मारी गोली, पुरानी रंजिश की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 03:41 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां कहा कि आज छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में गांव के ही एक व्यक्ति ने लोकेंद्र के घर मे घुसकर उसको गोली मारने का प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी श्रीमती मनोज बीच मे आ गई, जिससे गोली लोकेंद्र को न लगकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला को बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के पति लोकेंद्र ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति से करीब दो-तीन साल से उनकी रंजिश चली आ रही है। जिसकी वजह से उसने उन पर हमला किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static