UP: 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की होगी भर्ती, आपदा मित्र के रूप में किए जाएंगे तैनात

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 08:21 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब आपदा मित्र के रूप में होमगार्ड स्वयंसेवक तैनात होंगे। इसके लिए 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों  की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री योगी की आदित्यनाथ ने होमगार्ड्स विभाग को शीघ्र नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शनिवार को सरकारी आवास पर विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था का विषय हो, आपदा काल हो या आम लोगों के सहयोग का अवसर, हर जगह होमगार्ड स्वयंसेवकों ने हर समय अपनी कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन किया है।

PunjabKesari

वर्तमान में प्रदेश में 176 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक
होमगार्ड स्वयंसेवकों की सेवाभावना सराहनीय है। विभिन्न राज्यों में भी प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 176 हजार से अधिक पूर्णकालिक होमगार्ड स्वयंसेवक हैं। लगभग 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं। इनमें से प्रति वर्ष लगभग चार हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्ष 2033 तक 42 हजार से अधिक होमगार्ड सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में नई नियुक्ति की प्रक्रिया समय से पूरी कर लेनी चाहिए। दो चरणों में 21-21 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की तैनाती करने का लक्ष्य लेकर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सेवारत होमगार्डों को आपदा मित्र का प्रशिक्षण भी कराया जाय। होमगार्ड स्वयंसेवकों की फिजिकल फिटनेस के लिए उनकी साप्ताहिक ड्रिल भी कराई जाय।

होमगार्ड्स जॉब पर खतरे की जड़ यूपी में नहीं, केंद्र में है! - 25000 Home  Guards at risk of losing job in Uttar Pradesh due to fund crisis

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से बनाया जाए समन्वय 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तैनात आपदा मित्र के रूप में हमारे पास पहले से ही दक्ष मैनपॉवर है। हमें इनका सदुपयोग करना चाहिए। आपदा मित्रों का प्रशिक्षण कराकर उन्हें होमगार्ड स्वयं सेवक के रूप में सेवा देने का अवसर दिया जाना चाहिए। इस संबंध में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से समन्वय स्थापित करते हुए विधिक परामर्श प्राप्त किया जाय और शीघ्र नियमावली तैयार कराई जाय।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static