UP: खुशी-खुशी OYO होटल गई 8 युवतियां, अगल-बगल मिला कमरा... अंदर बेसब्री से इंतजार में थे 12 युवक, फिर पहुंची पुलिस तो मची भगदड़
punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 12:24 PM (IST)

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक साथ OYO होटल में 8 युवतियां पहुंची। सभी को आजू-बाजू कमरा मिल गया। वहीं अंदर 12 युवक बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं सूचना पर कुछ देर बाद होटल में सीओ सिटी ने पुलिस फोर्स के साथ छापेमार कार्यवाही कर दी। पुलिस ने होटल के कमरों से संदिग्ध हालत में 12 लड़के और 8 युवतियों को पकड़ा है। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी लड़के और लड़कियों को पुलिस जीप में बैठाकर थाने ले गई। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।
कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के दयानंतपुर बाईपास पर स्थित एक पैराडाइज होटल के नाम से संचालित ओयो होटल पर मंगलवार को सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने दो थानों की पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी की। पुलिस को होटल के कमरों से 12 लड़के और 8 लड़कियां संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस ने सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया, जिसके बाद पुलिस ने सभी के नाम पते पूछे और अपने साथ थाने ले गई। पुलिस की ओयो होटल पर अचानक कार्यवाही से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। वहीं कुछ अन्य होटल संचालक भी अपने होटलों पर ताला डालकर फरार हो गए। पुलिस अब पकड़े गए लड़के और लड़कियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
वहीं होटल पर छापेमारी को लेकर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है। इस सूचना पर महिला फोर्स के साथ हम यहां पर आए है। कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए है। महिलाओं को रेस्क्यू किया जा रहा है, नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।