UP कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने जारी की रैंकिंग, लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में Top पर बरेली मंडल

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 11:49 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश में लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में बरेली मंडल को पहला स्थान मिला है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की तरफ से जारी सूची में बरेली के बाद मेरठ को दूसरा, अयोध्या और आगरा को तीसरे स्थान पर रखा गया है। पिछले एक माह में बरेली मंडल में विकास की गति को रफ्तार मिली है। कमिश्नर की बैठकों में प्लानिंग के साथ धरातल पर तकनीक और गुणवत्ता के समागम के साथ निर्माण कार्यों को पंख लग गए हैं।

बरेली मंडल ने विकास में सबको पीछे छोड़ दिया
उत्तर प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने प्रदेश में चल रहे जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड योजना, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, नगरीय विकास विभाग द्वारा पोषित कार्यक्रम, गरीबों के लिए आवासीय योजनाएं, छात्रवृत्ति, विधवा व वृद्धावस्था पेंशन, महिला सशक्तिकरण, कृषि निवेश, गोवंश पशुओं का संरक्षण, गौशालाओं का निर्माण कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार सृजन, गरीबों को मिलने वाले खाद्यान्न जैसे कार्यक्रमों की वजह से बरेली मंडल ने विकास में सबको पीछे छोड़ दिया है।

बदायूं को तीसरा तो बरेली को पांचवा स्थान मिला है।
बरेली मंडल में विकास की रफ्तार प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा जारी की गई जनपदों की सूची में यहां के दो जिलों को टॉप फाइव में स्थान मिला है। इसमें बदायूं को तीसरा तो बरेली को पांचवा स्थान मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static