UP BEd 2022 प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी, प्रयागराज की रागिनी यादव रही पहले स्थान पर

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 04:30 PM (IST)

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। जिसमें प्रयागराज के बच्चों ने कमाल कर दिखाया है। इन नतीजों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चें प्रयागराज जिले के ही है। इसमें रागिनी यादव पहले स्थान पर, नीतू देवी दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं।

बता दें कि राज्य में यूपी बीएड 2022 परीक्षा का आयोजन 6 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में हुई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी। परीक्षा का समय तीन घंटे का था। इसमें दो सेक्शन में 100-100 अंकों के प्रश्न पूछे गए थे। अब इस परीक्षा के परिणाम आ गए है। जिसमे प्रयागराज के बच्चों के साथ बरेली के बच्चों ने भी अपना नाम रोशन किया है। प्रयागराज से रागिनी यादव पहले स्थान पर, नीतू देवी दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता रहे हैं। वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर और दूसरे स्थान पर यश सिंह आए हैं।

यूपी बीएड 2022 परीक्षा के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहां पूछी गई सारी जानकारी को दर्ज कर अपना नतीजा देख सकते है। बता दें कि नतीजों के बाद परीक्षा के अगले चरण में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static