यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल बोले- राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को बांटना चाहती है BJP

punjabkesari.in Sunday, Jul 09, 2023 - 05:56 PM (IST)

जौनपुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राष्ट्रवाद का कथित नारा देकर आमजन को भाजपा बांटना चाह रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा नीति सरकार का जाना तय है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को कलेक्ट्रेट के पास स्थित काशीराम सामुदायिक भवन में संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान के कुछ बिंदुओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
PunjabKesari
गरीब, मजदूर और किसानों की आवाजों को बंद करने के लिये तरह-तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिये कांग्रेस सभी प्रदेशों में बड़ा जन आंदोलन कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिये बूथ स्तर पर अभी से तैयारी शुरू कर दें।
PunjabKesari
इस अवसर पर वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक नदीम जावेद, देवव्रत मिश्रा, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, राजेश सिंह, राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरू, विशाल सिंह हुकूम समेत तमाम् पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static