प्रयागराज घटना पर बोले यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य- यूपी पुलिस पर रखें भरोसा

punjabkesari.in Friday, Mar 03, 2023 - 11:39 AM (IST)

लखनऊ: प्रयागराज घटना पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज की घटना पर पुलिस को कार्यवाही करने दीजिए। पुलिस पर भरोसा रखिए। अब तक जितने भी अपराध हुए हैं सभी पर कार्यवाही हुई है। यूपी अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हो यह हमारा प्रयास रहा है। बुलडोजर शब्द बार बार प्रयोग नहीं करना चाहिए। अवैध निर्माण जो भी करता उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  डिप्टी सीएम ने कहा कि अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का चश्मा भाजपा सरकार नहीं लगाती है। सपा और उसके समर्थकों का कोई भविष्य नहीं है।
PunjabKesari
वहीं विधानसभा में अदालत लगने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विशेषाधिकार हनन के मामले में सुनवाई होगी। कोई भी अधिकारी सदन के सदस्य बड़ा नहीं होता है। हाथरस की घटना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मौर्य ने कहा कि विपक्ष के द्वारा सरकार को बदनाम करने के लिए यह मुद्दे डिजाइन किए जाते हैं।
PunjabKesari
राहुल गांधी पर मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को ना भारतीय संस्कार है। राहुल को ना भारत के लोकतंत्र की मर्यादा का ध्यान है। अगर भारत में लोकतंत्र नहीं होता तो राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के साथ जेल में होते। नॉर्थ ईस्ट के 2 राज्यों में फिर से सरकार बनी है। राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं। सत्ता का वियोग से स्पष्ट हो रहा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static