UP Election 2022: यूपी चुनाव में 'दीदी' की एंट्री, सपा का प्रचार करने लखनऊ पहुंचीं ममता बनर्जी, अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 08:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण की वोटिंग को महज 2 दिन ही बचे हैं। एसे में सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी का प्रचार करने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार देर शाम 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। जहां अखिलेश यादव ने खुद एयरपोर्ट पहुंचकर ममता बनर्जी का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

 

बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी सपा के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगी। जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगी। इसके अलावा वर्चुअल रैली में भी हिस्सा लेंगी। ममता की एंट्री से सपा काफी उत्साहित नजर आ रही है। ममता बनर्जी ने लखनऊ रवाना होने से पहले कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने मुझे यहां आने और सपा के लिए प्रचार करने का न्यौता दिया है। हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और अखिलेश यादव की सरकार बने। हम सभी को भाजपा के खिलाफ संघर्ष में उनका साथ देना चाहिए। यही कारण है कि हमने इस बार उत्तर प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी. मैं जानती हूं कि वाराणसी प्रधानमंत्री का लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं चाहती हूं, कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत हो। साथ ही पंजाब में आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया। 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static