UP Election 2022: घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचा शख्स, बोला- आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए मतदान करना जरूरी

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 12:10 PM (IST)

कुशीनगर: लोकतंत्र के महापर्व को कुछ उत्साही लोगों ने और आकर्षक और जीवंत बना रखा है। ऐसे ही एक मतदाता हैं विधानभा 330 पडरौना नगर के गांधी नगर वार्ड निवासी शिवजी वर्मा इस बार फिर वे अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल स्थित बूथ-292 पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। घुड़सवारी के शौकीन शिवजी ने 2009 के चुना से ही वोट देने घोड़े से जाते हैं और मतदान के बाद शहर का एक चक्कर लगाते हैं।

सुबह करीब 10:30 बजे शिवजी अपने घोड़े पर सवार होकर जूनियर हाईस्कूल परिसर में बने बूथ पर पहुंचे। उन्हें देख आश्चर्यचकित पुलिसवालों ने रोका तो शिवजी ने उन्हें वोट देने की बात कही। वोट देकर वे बाहर निकले और घोड़े पर बैठकर शहर का एक चक्कर लगाया। उनका कहना था कि आम आदमी के हितों की रक्षा के लिए मतदान करना जरूरी है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ही घोड़े पर सवार होकर बूथ तक आता हूं। इस बार मैं विकास के मुद्दों को ध्यान में रखकर वोट किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static