UP में सरकार ने 55 कंपनियों को सैनेटाइजर बनाने का दिया लाइसेंस

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 05:22 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में कोरोना से बचाव के मद्देनजर सैनेटाइजर और मास्क की खपत भी तेजी हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने 55 कंपनियों को सैनेटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है। इन कंपनियों में अब प्रतिदिन करीब 70 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन हो रहा है।

राज्य के आबकारी एवं चीनी, गन्ना विकास विभाग के प्रमुख सचिव संजय भुस रेड्डी ने बताया कि सरकार ने 55 कंपनियों को लाइसेंस दिया है। जिसमें  से 22 चीनी मिलें, 99डिस्टलरीज,  22 सैनेटाइजर कंपनियां एवं दो अन्य कंपनियां हैं।  इन सभी 55 कंपनियों में सैनेटाइजर का उत्पादन पिछले 15 दिन से शुरू हो चुका है और आज तक चार लाख 12 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 2 लाख 7 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन कर उसे बाजार में उपलब्ध कराया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में सैनेटाइजर की कमी किसी भी हालत में नहीं होने दी जायेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये डॉक्टर लोगों को बार-बार हाथों को साबुन से धोने या सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि प्रदेश में अभी तक 4 लाख 12 हजार लीटर सैनेटाइजर का उत्पादन हो चुका है, जिसमें से कुल 2 लाख 7 हजार लीटर सैनेटाइजर की बाजार में आपूर्ति की जा चुकी है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static