CM योगी बोले- कांगड़ा का यूपी से पुराना संबंध, मां ज्वाला देवी के दर्शन का लाभ मुझे कई बार मिला

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 03:09 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांगड़ा जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के धाम से यहां आकर मां ज्वालादेवी के दर्शन का लाभ मुझे कई बार मिला है।  उन्होंने कहा कि बाबा गोरखनाथ जी मां ज्वाला जी से होकर गोरखपुर गए थे। उत्तर प्रदेश और कांगड़ा का बहुत पुराना संबंध है।

PunjabKesari

भारत ब्रिटेन को पछाड़कर विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बना: योगी
सीएम ने कहा कि आज बदलते भारत को देख रहे हैं  जो कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को पछाड़कर विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। जिसने भारत पर 200 साल तक भारत पर राज्य किया आज उसे भारत ने पीछे छोड़ दिया है यह हमारे लिए गौरव की बात है।  योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है। चाहे वो दो देशों का युद्ध संकट हो या कोरोना जैसी वैश्विक महामारी रही हो। उन्होंने कहा कि नया भारत प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।  कांग्रेस पर तंज कसते हुए योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस की सरकार होती तो टेस्ट का पैसा खा जाते , वैक्सीन भी दूसरी तरफ भेज देते,और राशन डकार जाते।

PunjabKesari

CM ने विपक्ष पर साधा निशाना
योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज हम 5G के दौर में आ गए है। 5G विना विवाद के आगे बढ़ रह है, लेकिन कांग्रेस के दौर में 2G में ही भ्रष्टाचार कर डाला। उन्होंने कहा उन नेताओं के मुह पर तमाचा है जो 2G में ही भ्रष्टाचार के आरोपी है। योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की सीमाएं सुरक्षित है। पीएम की कार्य शैली पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जनसघ के दौर से नारा लगता था एक देश दो निशान,दो विधान नही चलेंगे जिसे आज मोदी ने कर दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रसे का हाथ सदैव आतंकवाद और अलगाववाद के साथ रहा है, जिससे देश में, भ्रष्ट्रचार आतंकवाद नक्सलवाद, को बढ़ावा मिला, लेकिन मोदी जी के नेतु्त्व में सब का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोधया मे 500 वर्षो का इंतज़ार खत्म हुआ,काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार, पहले 5 फीट का रास्ता था,आज 100 फीट चौड़ा रास्ता है, यही नया भारत है..!! डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव कार्य कर रही है, जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में आज हिमाचल में आईआईटी,एम्स बन रहे हैं।

ये सब क्या कांग्रेस कर पाती?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तरप्रदेश में हम माफियाओं पर बुलडोज़र चला रहे है वो माफिया यहां शांत प्रदेश में भाग कर न आ जाएं सावधान रहना होगा। माफियाओं से केवल भाजपा सरकार ही निपट सकती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है,अध्यात्म और संस्कृति और विकास केवल भाजपा सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो सीट पाई है। राम नाम सत्य में भी चार लोग चाहिए, लेकिन कांग्रेस को उसके सही जगह पर जनता ने पहुंचा दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static