UP के मंत्री बोले- डिंपल का राजनीतिक कद मुलायम के आसपास भी नहीं...मैनपुरी में खिलेगा ‘कमल’
punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 05:41 PM (IST)

मैनपुरी: मैनपुरी से बीजेपी विधायक एंव यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। जयवीर सिंह ने दावा किया कि 5 दिसंबर को सपा के गढ़ मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव में कमल खिलेगा। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा की तुलना वर्तमान सपा से करते हुए जयवीर सिंह ने कहा कि पहले यह पार्टी जमीन पर दिखाई पड़ती थी, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह वातानुकूलित कमरों से सिर्फ ट्विटर पर चलती है।
उन्होंने कहा कि वह शिवपाल सिंह यादव को सपा परिवार का हिस्सा मानकर देख रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक भविष्य बचाना है तो उन्हें सपा की हार सुनिश्चित करनी होगी. मैनपुरी संसदीय उप चुनाव में शिवपाल यादव की भूमिका पर राजनीतिक विशेषज्ञों की पैनी नजर है। शिवपाल यादव ने कहा है कि वह मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव पर अगले दो-तीन दिनों में निर्णय करेंगे। जयवीर सिंह ने कहा कि यदि शिवपाल यादव को अपना राजनीतिक भविष्य बचाना है, तो उन्हें सपा की हार सुनिश्चित करनी होगी, अन्यथा उनका राजनीतिक रूप से अस्तित्व समाप्त हो जाएगा’।
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व में सपा जमीन पर दिखाई पड़ती थी, जबकि वर्तमान में (अखिलेश यादव के नेतृत्व में) यह एसी कमरों से ट्विटर पर चलती है.यह पूछे जाने पर कि भाजपा से मैनपुरी में सपा उम्मीदवार को कौन चुनौती देगा, उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार किया और कहा, कमल का निशान वहां चुनाव लड़ेगा और उप चुनाव जीतेगा। आजमगढ़ और रामपुर के बाद मैनपुरी में कमल खिलेगा और यह 2024 लोकसभा के लिए आधार तैयार करेगा।