UP News: बस्ती में बारिश ने बढ़ाया सरयू नदी का जलस्तर, आधा दर्जन गांवों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 03:24 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। पिछले सप्ताह में प्रदेश के जिलों में भारी बारिश हुई। जिससे बस्ती जिले में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिससे जहां पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। आसपास के गांवों में पानी में जाने की स्थिति बनी हुई है।

PunjabKesari

बारिश से निरन्तर बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर
केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। वर्तमान समय मे नदी का जलस्तर 90.950 सेमी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों मे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के कगार पर पहुंच गया है। देवारागंगबरार गांव के लोग नाव के सहारे गांव से बाहर निकल रहे है। बाढ़ की पानी मे खेती की योग्य भूमि डूबती जा रही है। विक्रमजोत विकास खण्ड के तटवर्ती गांवो मे बाढ़ का खतरा बहुत ही बढ़ गया है कटान की सम्भावना बढ़ती जा रही है यहां पर लकड़ी पाण्डेय, कल्यानपुर, भरथापुर सहित कई अन्य गांव तटबंधविहीन है। जिला प्रशासन द्वारा गांवो मे कैम्प कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे आजम खां...गले लगाकर पूछा हाल, बोले- आजाद पर हमला योगी सरकार की नाकामी

PunjabKesari

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैदः DM
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया है कि लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। गांव मे बाढ़ खंड विभाग के अधिकारी,कर्मचारी कैंप कर रहे है। राहत सामग्री आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। मेडिकल कैम्प भी लगाया जायेगा। बाढ़ पीड़ितो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होने पायेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static