UP: नकली करेंसी मामले में NIA बेंगलुरु की टीम ने मारा छापा, अभियुक्त गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 02, 2023 - 06:07 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के थाना बंडा क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) टीम ने छापेमारी कर बंगलुरू कर्नाटक , में वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर नकली करेंसी निर्माण और विक्रय के आरोप है। इसके पास से लैपटॉप और कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। एनआईए की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। 

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुधीर जायसवाल ने शनिवार को बताया कि (एनआईए) बंगलुरू की तीन सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी कर जनपद बंगलुरू कर्नाटक, में वांछित अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर (22) को रामनगर कालोनी थाना बण्डा से नकली करेंसी निर्माण व विक्रय करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर के कब्जे से एक अदद लेपटाप व दो अदद मोबाइल जांच हेतु पुलिस ने कब्जे में लिया गया। अभियुक्त आदित्य सिंह उर्फ विवेक ठाकुर उपरोक्त को ट्रांजिट रिमाण्ड के लिए न्यायालय के समक्ष भेजा रहा है।

वहीं, नोएडा में सोशल मीडिया के जरिए नकली भारतीय करेंसी का कारोबार करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। सातों आरोरियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static