UP Police Bharti: यूपी पुलिस परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी; अभ्यर्थियों को मिली ये बड़ी राहत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 12:36 PM (IST)

UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। योगी सरकार ने भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कैबिनेट ने दी मंजूरी
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी व मुख्य आरक्षी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली 2025, यूपी जेल वार्डर सेवा (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2025 को पास किया गया है। इन नियमों के अनुसार अब भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग पूरी तरह हटा दी गई है। बता दें कि पहले गलत जवाब देने पर नंबर काट लिए जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इससे अभ्यर्थी बिना डर के सवाल हल कर सकेंगे और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे पाएंगे।

क्यों किया गया यह बदलाव? 
पहले नेगेटिव मार्किंग की वजह से कई छात्र सवाल छोड़ देते थे या डर के कारण सही जवाब होने पर भी उत्तर नहीं देते थे। अब नेगेटिव मार्किंग न होने से अभ्यर्थी ज्यादा सवाल हल कर पाएंगे। इससे अच्छे नंबर लाने और मेरिट में आगे आने का मौका बढ़ेगायह फैसला खास तौर पर सामान्य तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बहुत फायदेमंद है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही इस बदलाव से जुड़ी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। आने वाली सभी कांस्टेबल और जेल वार्डर भर्तियों में यह नया नियम लागू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static