UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में होगी 24 हजार पदों पर नई भर्ती, जानिए कब जारी होगा विज्ञापन
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 01:12 PM (IST)

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पुलिस विभाग में जल्द ही 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। तो युवाओं के लिए इसमें नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है। जल्ज ही इन 24 हजार पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन भी जारी हो जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए करीब 35 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती...
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 24 हजार पदों पर नई भर्ती के लिए तैयारी कर ली है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, 15 जून तक विज्ञापन जारी हो सकता है।
इन पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस में 24 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें 19,220 कांस्टेबल और 4543 उपनिरीक्षक पद शामिल हैं। वहीं, सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पद, उप निरीक्षक के 4543 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा।