UP Politics: राहुल गांधी और बृजलाल खाबरी अलाप रहे अलग- अलग सुर, UP में कांग्रेस की राजनीति 2 राहों पर?

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2023 - 02:22 PM (IST)

UP Politics, Lucknow: राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पहुंच रही है। इससे पहले  कांग्रेस कार्रकर्ता असमंजस में है कि राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चले या प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के साथ खड़े रहें। इसकी बड़ी वजह यह है कि दोनों नेताओं के सुर आपस में मेल नहीं खा रहे हैं। 

बता दें कि सपा बसपा के यात्रा में शामिल होने के सवाल पर बृजलाल खाबरी ने कहा कि सपा को देख रहे हैं किस प्रकार की राजनीति हो रही है। बीएसपी बीजेपी की गोद में बैठी है। मायावती अपने को मिटाने के लिए खुद ही पर्याप्त हैं। यह पूछने पर कि बसपा के एक सांसद ने तो दावा किया है कि मायावती भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी और वह गठबंधन से चुनाव लड़ने की भी बात कर रहे हैं। इस पर खाबरी ने कहा कि सासंद श्याम सुंदर यादव अब बसपा से स्वतंत्र हैं।
PunjabKesari
राहुल चाहते हैं सभी यात्रा में शामिल हों, लेकिन...
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, "अब कुछ भी बोल सकते हैं। इतना बड़ा निर्णय करवाना उनके बस में नहीं है। मायावती के साथ आने के कोई चांस नहीं है।" दूसरी ओर राहुल गांधी ने यूपी में बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं को यात्रा में बुलाकर विपक्षी एकता का संदेश देना चाह रहे हैं। लेकिन इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष के बयान ने अलग ही राग छेड़ दी है, फिर भी बीएसपी के जौनपुर से सांसद श्याम सिंह यादव और सतीश चंद्र मिश्रा के इस में शामिल होने की संभावना है। 

PunjabKesari
कांग्रेस को मिलेगा BSP का साथ!
बात करें बसपा की तो  यात्रा में शामिल होने को लेकर पार्टी प्रमुख मायावती ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।  उनके शामिल होने की संभावना भी कम ही है, लेकिन पार्टी के ओर से राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र शामिल हो सकते हैं। जबकि जौनपुर से पार्टी सांसद श्याम सिंह यादव का यात्रा में शामिल होना तय है। जबकि ये दिल्ली में पहले ही यात्रा में शामिल भी हुए थे। वहीं बीएसपी सांसद ने भविष्य में कांग्रेस और बीएसपी के साथ आने के संकेत भी दिए थे। हालांकि गठबंधन की बात करना अभी जल्दबाजी होगी।

यह भी पढ़ें:-  UP Politics: राहुल गांधी का प्रहार, एक्शन में अखिलेश! जानिए यूपी में अचानक क्यूं बढ़ी सियासी हलचल?

इससे पहले सांसद ने कहा था, "गठबंधन संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हमें विधानसभा चुनाव के आधार पर नहीं देखा जाए. अगर सभी पार्टियों के साथ हमारी बहनजी जाने का फैसला करती हैं तो कुछ सोच समझ कर करेंगी। उसका सभी विपक्षी पार्टियों को बहुत फायदा भी होगा." वहीं देखा जाए तो बीएसपी के ओर से मिल रहे साकारत्मक संकेत के बीच बृजलाल खाबरी ने अलग ही राग अलाप दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static