23 तारीख से शुरू होगा यूपी विधानमंडल का बजट शस्त्र, शेड्यूल जारी
punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 04:34 PM (IST)
लखनऊ: आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में इसी माह की 23 तारीख से शुरू होने जा रहे विधानमंडल के बजट सत्र के लिए शेड्यूल जारी कर दिया। इस बार सदन की कार्यवाही भी स्मार्ट तरीके से संचालित होगी।

1- 23 मई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संयुक्त रूप से दोनों सदनों मे अभिभाषण देंगी।
2- 24 और 25 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा होगी।
3- 26 मई को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश बजट पेश करेंगे।
4- 26 मई को राज्य सरकार 11:00 बजे 2022- 23 का आय व्यय का अपना बजट पेश करेगी।
5- 27 मई को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद -प्रस्ताव पर चर्चा होगी और कई विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे।
6- 28 मई को सदन में बजट पर चर्चा होगी।
7- 30 मई को भी सदन में बजट पर चर्चा होगी।
8- 31 मई को सदन में बजट पर मतदान होगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जेवर एयरपोर्ट से शुरू हुआ हवाई सफर: लखनऊ से उतरी इंडिगो की पहली फ्लाइट, MLA और यीडा CEO भी रहे मौजूद

